फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्दाम हुसैन के गुनाह का पर्दाफाश हो गया महज 24 घंटे में!

Thu, 14 Dec 2017 09:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
अजमेर के घनश्यामदास केसवानी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी सद्दाम हुसैन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।  मामला अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र का है जहां बुधवार को लाखनकोटड़ी में हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने लूट के लिए वारदात अंजाम देना कबूला है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि लाखनकोटड़ी क्षेत्र में बुधवार को घनश्यामदास केसवानी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में दरगाह वृताधिकारी ओमप्रकाश मीणा, थाने की टीम व साईबर सैल के जगमाल दायमा व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 हत्यारों को गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन

पहले जान से मारा, फिर लूटा

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हत्या का मुख्य आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन का रहने वाला 21 वर्षीय सद्दाम हुसैन है जो कि वर्तमान में पन्नीग्राम चैक में रह रहा है। सद्दाम मृतक घनश्याम दास को अपनी कार से यहां वहां ले जाता था। उसे घनश्याम दास की सम्पत्ति के बारे में भी जानकारी थी। वह उसके घर आता जाता रहता था।

मंगलवार रात सद्दाम ने घनश्याम को फोन किया और अपने साथी झारखण्ड निवासी ईमरान उर्फ हाफिज व जूनागढ़ गुजरात निवासी अशवत के साथ घनश्याम दास के घर पहुंचा। यहां पर तीनों ने कैंची से गला रेतकर घनश्याम दास को मौत के घाट उतारा। उसके शव को रसोई में रखकर तीनों ने घर में रखी नगदी, सोने-चांदी के जेवरात निकाले और फरार हो गए।

एसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों ने घनश्याम दास के घर से निकलते ही नगदी का बंटवारा कर लिया और सोने चांदी को भी गला लिया। लूटी गई रकम व गला हुआ सोना चांदी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें