फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गाय घुसने की शिकायत करना पड़ा भारी, पीट-पीटकर हत्या

Sun, 10 Sep 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लोगों से समझाइश करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खेत में गाय क्या घुसी, दो पक्ष एक-दूसरे के सामने हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि एक व्यक्ति को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना सीकर जिले में पाटन थाना इलाके की है। यहां ग्राम पंचायत घासीपुरा के कोला की नांगल गांव में खेत में गाय घुसने को लेकर आज विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने मिलकर एक किसान की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे किसान की मौत हो गई। अब पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कोला की नांगल में एक खेत में गाय घुस गई। इसको लेकर भगताराम मीणा का पड़ोसियों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि रविन्द्र उर्फ रघुनाथ सिंह, घनश्याम, लालचन्द उर्फ दीपेंद्र सिंह, रावत सिंहं और भोम सिंह ने भगताराम मीणा को जमकर पीटा। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे पाटन के राजकीय अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में परिजनों ने पाटन थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें