फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से विवाद पर नदी में कूदी थी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
छताई पुल से शनिवार शाम को आमी नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव बरामद हो गया है। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को शव निकालकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उसकी पहचान खजनी के डोड़ो निवासी रामजी पासवान की बेटी रीतू (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम संबंध था और उसी से विवाद के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

खजनी और उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार शाम चार बजे के आसपास युवती छताई पुल पर पहुंची थी और आमी नदी में कूद गई थी। तब सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से उसकी तलाश कराई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि युवती साड़ी पहनकर आई थी फिर सूट पहनकर उसने नदी में छलांग लगा दी थी। रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची और शव बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंचे पिता ने पुलिस को बताया कि रीतू गांव में ही एक प्रशिक्षण केंद्र पर सिलाई-कढ़ाई सीख रही थी। उसका गांव के ही नीरज नाम के युवक से प्रेम संबंध था। शनिवार शाम प्रशिक्षण के लिए जाने से पहले उसकी नीरज से फोन पर बात हुई थी और फिर वह नाराज होकर घर से निकल गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें