फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में ऐसे उलझे दो भाई, एक की मौत ही अलग कर पाई

Thu, 21 Dec 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शराब के नशे में दो भाई ऐसे उलझे की एक की मौत के बाद ही झगड़ा खत्म हुआ। भाई की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन


मामला अलवर के गोविंदगढ़ का है। गोविन्दगढ़ कस्बे के निकटवर्ती गांव गांधीनगर में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक प्रीतम ओढ़ व उसका भाई विश्वेन्द्र आए दिन शराब पीकर आपस में लड़ते थे। इससे तंग आकर प्रीतम की पत्नी अपने पीहर में रह रही थी। इसी दौरान आज उसे पति की मौत की खबर मिली।

इस पर जब वह अपने ससुराल पहुंची तो लोगों ने बताया कि बीती रात दोनों भाइयों के बीच नशे की हालत में झगड़ा हुआ था। इसके बाद आज प्रीतम मृत अवस्था में मिला। वहीं, घटना के बाद से भाई विश्वेन्द्र फरार है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

महिला ने लगाए देवर पर आरोप

Murder
घटना के बाद मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर आरोप लगाया है। उसके मुताबिक वो दोनों के झगड़ों से परेशान होकर पीहर में रह रही थी। गांव वालों ने उसे खबर दी कि उसके पति की मौत हो गई और उसका देवर भाग गया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके देवर और देवरानी ने मिलकर पति की हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस पूछताछ के लिए मृतक के छोटे भाई की पत्नी व उसके दो बच्चों को थाने ले आई।

गोविंदगढ थाने के एसआई रूपनारायण शर्मा ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी कक्ष में रखवाया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें