फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी जयपुर में हत्या का सिलसिला जारी, अब तीसरे दिन सिर फोड़कर हत्या

Thu, 02 Mar 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
hatya - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन
राजधानी में हत्या की वारदातों का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों में तनाव बना हुआ है। पिछले तीन दिन में इलाके में सांगानेर इलाके में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बुधवार को बांग्लादेश से जयपुर एक व्यक्ति को उसके ही दामाद ने सोढाला में हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। 
विज्ञापन


पुलिस इन दोनों हत्या की वारदातों में गुनहगारों तक पहुंच भी नहीं सकी थी, कि तीसरे दिन गुरुवार को अज्ञात लोगों ने करधनी थाना इलाके में कालवाड़ रोड पर गोकुलपुरा में एक व्यक्ति का सिर फोड़कर हत्या कर दी। आज सुबह हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता समेत करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्या की प्रारंभिक वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है।
विज्ञापन

आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

murder - फोटो : vishnu sharma
पुलिस ने बताया कि हत्या का ​शिकार कानाराम था, जो कि सवाई माधोपुर का रहने वाला था। वह करधनी थाना इलाके के गोकुलपुरा कॉलोनी में कंडीरा टैंड एन्ड इवेंट फर्म पर काम करता था। वहीं टैंट की गोदाम में रहता था। आज सुबह टैंट हाउस के कर्मचारी काम पर पहुंचे,तब कानाराम का शव बिस्तरों पर लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे, और वह मर चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ​फिर घटनास्थल का मौका मुआयना किया, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। ​पुलिस आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही हत्या के गुनहगार उनके शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें