राजधानी में एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को प्लास्टिक के बोरे में डालकर एक मकान में छिपाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हत्या की खबर से आसपास रहने वाले लोगों में सनसनी मच गई।
राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना में एक महिला ने आज सुबह दादी का फाटक के पास ईंट मंडी में एक मकान के बाहर बने बाथरूम में बोरे में युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर और संदेहास्पद देखकर पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को वारदात स्थल पर बुलाया। एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी बालगोविंद के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ अरसे से दादी का फाटक के पास अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था।