फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों के बाप ने नाबालिग 'बहन' के साथ ये क्या कर डाला!

Sun, 12 Nov 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rape attempt
विज्ञापन
तीन बच्चों के बाप पर दरिंदगी इस तरह सवार हुई कि उसने दूर के रिश्ते में लगने वाली बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। 
विज्ञापन


बांसवाड़ा के पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में दूर के रिश्ते के भाई ने रिश्तों को तार तार कर दिया। घटना राखी से आठ-दस दिन पहले की है, लेकिन परिजनों की जानकारी में यह मामला नाबालिग के गर्भवती होने पर अब सामने आया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 

मामले के अनुसार, राखी से आठ-दस दिन पहले 13 साल की किशोरी पशुओं को चराने के लिए खेतों की ओर जा रही थी। रास्ते में उसे एक युवक मिला जो दूर के रिश्ते में उसका भाई लगता है। वह उसे डरा—धमकाकर खेत में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में घर पर कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद जब बाद किशोरी के पेट में दर्द होने लगा। परिजनों ने उसकी जांच कराई तो चिकित्सकों ने उसे गर्भवती बताया। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने जांच कुशलगढ़ थानाधिकारी रामेश्वरलाल को सौंपी है।
 
विज्ञापन

घर के पास ही रहता है आरोपी

रेप - फोटो : SELF
पुलिस ने जब परिजनों ने पूछताछ की तो उन्होंने पूरा घटनाक्रम और आरोपित  का नाम बताया। पाटन थाने के एएसआई रतनलाल ने बताया कि आरोपित युवक के तीन बच्चे हैं। आरोपित का घर किशोरी के घर से समीप ही है और मजदूरी करता है।

जांच अधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है। मेडिकल के लिए पीड़िता को परिजनों के साथ शनिवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों के नहीं मिलने से मेडिकल नहीं हो पाया। अब चिकित्सकों के आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें