अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में एक युवक इस कदर पागल हुआ कि उसने एक खतरनाक कदम उठा डाला।
अजमेर में मार्बल नगरी किशनगढ़ में दो दिन पहले 7 साल के मासूम की मौत का गांधीनगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गांधीनगर थानाधिकारी भाग सिंह ने बताया कि 25 नवम्बर की सुबह वंश मार्बल के पास 7 साल वर्षीय फूल कुमार का शव झाड़ियों में मिला था। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में मार्बल फैक्ट्री के श्रमिकों को शक के दायरे में लेकर जब पूछताछ की गई तो बिहार के ही खगड़िया निवासी 18 वर्षीय निपुण कुमार उर्फ मिथुन ने हत्या की वारदात कबूली।