फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की बेटी को लेकर कुएं में कूदी मां 

Thu, 27 Apr 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर जिले में गुरुवार को रैणी तहसील के गांव नांगल का बास में एक महिला अपनी मासूम बेटी को लेकर कुएं में कूद गई। गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। इतना बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीघोता गांव, अलवर निवासी सूरज की पत्नी पिंकी करीब 25 साल की थी। वह पिछले कुछ अरसे से नांगल का बास, रैणी स्थित अपने पीहर में रह 9 साल की मासूम बेटी के साथ रह रही थी। आज सुबह पिंकी अपनी बेटी को लेकर वह घर के समीप कुएं पर गई। इसके बाद कुएं में बेटी के साथ छलांग लगा दी। काफी देर तक नजर नहीं आने पर पिंकी को उसके परिजन तलाश करते हुए कुएं पर पहुंचे। जहां चप्पलें देख संदेह हुआ तो कुएं में देखा। तब पिंकी व उसकी बेटी अचेत नजर आई। इससे वहां हड़कंप मच गया। 

घटना का पता चलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद दोनों मां व बेटी के शवों को बाहर निकाल कर शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें