फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरगारमेंट्स में मोबाइल छिपाकर कर रहा था नकल, यूं पकड़ा गया मुन्नाभाई 

Mon, 28 Aug 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
online exam - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अंडरगारमेंट्स में मोबाइल फोन छिपाकर जेल प्रहरी का एग्जाम देने पहुंचा युवक अपनी एक ऐसी हरकत से रंगे हाथों पकड़ा गया जो उसने सोचा भी नहीं था। रंगे हाथों पकड़े गए मुन्नाभाई के खिलाफ परीक्षा नियंत्रक की ओर से आमेर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थानी की राजधानी जयपुर के आमेर थाना इलाके का। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राकेश मीणा उम्र 23 साल है। वह गांव बड़ीला, बामनवास, सवाईमाधोपुर का रहने वाला है। वह आज दिल्ली रोड पर कूकस स्थित आर्या कॉलेज के ओल्ड कैंपस में जेल प्रहरी का एक्जाम देने गया था।

जहां वह एंड्रायड मोबाइल फोन से आॅनलाइन कंम्यूटर स्क्रीन पर वीडियो फोटो लेकर अपने परिचित युवक को व्हाट्सअप मैसेज के जरिए भेजने की फिराक में था। तभी परीक्षा कक्ष में मौजूद एक्जामिनर ने आरोपी राकेश को मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते हुए देख परीक्षा नियंत्रक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और इस तरह पकड़ा गया शातिर अभ्यर्थी

best mobile - फोटो : Demo pic
इसके बाद आमेर थाने में शिकायत देकर राकेश को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभ्यर्थी राकेश भरतपुर के रहने वाले असली अभ्यर्थी रामराणा गुर्जर की जगह जेल प्रहरी भर्ती आॅनलाइन परीक्षा देने गया था।

गेट पर चैकिंंग के बाद भी राकेश अपने अंडरगारमेंटस में मोबाइल छिपाकर ले गया। इसके बाद परीक्षा कक्ष में पहुंच कर उसने मोबाइल फोन को अंडरगारमेंट्स से निकाल लिया और फिर फोटो लेकर गिरोह के तीसरे साथी को प्रश्नपत्र व्हाट्सअप पर भेज रहा था।

जानकारी के अनुसार इस प्रश्नपत्र का उत्तर तीसरे साथी को व्हाट्सअप के जरिए ही सॉल्व कर आरोपी राकेश को मोबाइल पर भेजना था। इसके पहले ही आरोपी अभ्यर्थी राकेश मीणा पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस मामले में और भी युवकों को गिरफ्तार कर सकती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें