राजधानी जयपुर के आमेर फोर्ट के पास मावठे में एक महिला की लाश पानी के किनारे मिलने से सनसनी मच गई।
किसी पर्यटक की नजर पड़ी तो वहां मौजूद आपदा प्रबंधन के गोताखोरों को बताया तब महिला के शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल मौत की वजह खुदकुशी है या फिर कोई साजिश। इसकी पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक महिला के पास एक पर्स मिला था। उसमें रखी डायरी में परिजनों के मोबाइल नंबर लिखे थे। इससे उसकी पहचान जौहरी बाजार, जयपुर निवासी नीता राणा के रुप में हुई।
परिजनों ने बताया कि मृतका महिला का बेटा बैंकॉक में बिजनेस करता है। वह यहां अकेली रहती है। पुलिस ने उसे भी सूचना दे दी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अब बेटे के आने पर शव का पोस्टमार्टम हो सकेगा।