एससी-एसटी न्यायालय ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी को सजा सुनाई है।
न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास और जुर्माने से दंडित किया। आरोपी ने अपनी ही चचेरी बहन को तीन माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। पूरा मामला राजस्थान के अजमेर से जुड़ा है। यहां एससी-एसटी न्यायालय के विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज जैन ने बताया कि टाॅटगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग बच्ची को उसके ही ताऊ का लड़का दिनेश सिंह जबरदस्ती अपने साथ अहमदाबाद ले गया। यहां साढ़े तीन माह तक उसने उसका देहशोषण किया। बाद में पुलिस ने पीड़िता को दस्तियाब किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में टाॅटगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चार्जशीट पेश की।