तीन लड़कों ने बारह साल की नाबालिग से गैंगरेप कर दिया। उसके बाद गर्भपात भी करवा दिया। मामला सामने आया तो पुलिस के होश उड़ गए।
मामला अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र के खेड़ा सारंगपुरी गांव का है। यहां पर 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ जुलाई में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई, ऐसे में आरोपी लड़कों ने उसे गर्भपात करवाने की गोली दे दी। गर्भपात करवाने के बाद पुलिस ने आज अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक लड़की के साथ एक बाल अपचारी और उसके दो साथियों ने उसके घर पर ही दुष्कर्म किया था। नाबालिग परिपक्व नहीं होने के कारण कुछ नहीं समझ पाई और उसके गर्भ ठहर गया था। उसके बाद आरोपियों ने गर्भपात की गोली खरीदकर उस नाबालिग को दे दी और उसका गर्भपात करा दिया।
गर्भपात के बाद जब लड़की की तबीयत बिगड़ गई और परिजन इलाज के लिए ले गए।
इलाज के समय पता चला कि बच्ची गर्भवती है
gurugram gang rape
इलाज के दौरान परिजनों को बच्ची के गर्भवती होने का पता चला। जब लड़की से पूछताछ की गई तो उसने अपनी सारी आपबीती परिजनों को बता दी। जिस के बाद खेड़ली पुलिस थाने में परिजनों ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था।
इस मामले की जांच DSP लक्ष्मणगढ़ रामजीलाल चौधरी के द्वारा की जा रही है। इस मामले में खेरली पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलकर पीड़ित पक्ष को धमकाने का आरोप लगाए गए हैं। मामले की बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी के फटकार के बाद खेरली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की ओर एक नाबालिक आरोपी को निरुध्द किया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है।
उधर, गांव के सरपंच ने आरोप लगाया कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नही कर रही है।