फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात बिगड़ी दो युवकों की नियत, मुंहबोली मौसी से दुष्कर्म 

Mon, 14 Aug 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मानवीय रिश्तों को झकझोर देने वाला एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंहबोली मौसी के घर आए दो युवकों की आधी रात को नियत बिगड़ गई। रिश्ते को दरकिनार कर उन्होंने मौसी को बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना राजस्थान के धौलपुर जिले की है। जहां 36 वर्षीया पीड़िता महिला ने कंचनपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि दुष्कर्म के आरोपी भोला और छोटू उसकी बहन के बेटे के दोस्त है। वे तीनों पूना में चना बेचने का धंधा करते हैं। कभी-कभार भांजे के साथ घर आ जा चुके थे या फिर बहन के घर मिले।

दोनों पीड़िता को मौसी कहकर पुकारते थे। शनिवार की रात को भोला व छोटू पीड़िता के घर पहुंचे। इसके बाद वहीं खाना खाया और फिर घर के बाहर छप्पर में सो गए, लेकिन देर रात उन दोनों की नियत बिगड़ गई। पीड़िता मुंहबोली मौसी के मुताबिक वह अपने कमरे में बच्चे के साथ सो रही थी।
विज्ञापन


तभी दोनों आरोपी कमरे में आ गए और उसे दबोच कर मुंह भींच लिया। इसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह वह चिल्लाई तो दूसरे कमरे में मौजूद पीड़िता की जेठानी व अन्य परिजनों की नींद खुल गई। वे दौड़कर आए तब तक दोनों युवक वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें