फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र में धमाके से एटीएम को उड़ाया, नकाबपोश कैमरे में कैद

Fri, 04 Aug 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ब्लास्ट से एटीएम को उड़ाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में एक नकाबपोश ने बीती रात विस्फोटक लगाकर एक एटीएम को उड़ा दिया। ब्लास्ट से आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पता चलने पर खुफिया एजेंसियां, आर्मी अधिकारी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामला श्रीगंगानगर के छावनी क्षेत्र का है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और आर्मी ने जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में आर्मी के अधिकारियों ने श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। जिसमें आरोपी का हुलिया आया है।

जानकारी के अनुसार सैन्य छावनी क्षेत्र में एक बैंक का एटीएम है। बीती देर रात को चेहरे को नकाब पहने एक व्यक्ति एटीएम में घुस गया। उसने पेंट व बनियान पहना हुआ था। आरोपी ने एटीएम में छत पर विस्फोटक लगा दिया। वहां लगे कैमरे को ढक दिया। इसके बाद ब्लास्ट से एटीएम को उड़ा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आखिर कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल हुआ, एफएसएल पता लगाने में जुटी

आग - फोटो : File photo
विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि इससे एटीएम के अलावा पास बना कमरा भी ध्वस्त हो गया। तेज धमाके की आवाज से दहशत फैल गई। लोग घरों के बाहर आ गए। सूचना मिलने पर आर्मी व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आज बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलवाया गया। अब सीसीटीवी में  आए आरोपी के हुलिए के अलावा पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि एटीएम ब्लास्ट के लिए कौनसा विस्फोट काम में लाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें