पति—पत्नी के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ गया और पत्नी ने तैश में आकर ऐसा दिल दहलाने वाला कदम उठाया, जिसके बारे में शायद पति सोच भी नहीं सकता था।
मामला अलवर के किशनगढ़ बासा थाना इलाके का है। यहां पति से कहासुनी के बाद एक पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ बास थाना इलाके के गांव शेखपुर निवासी विजय जाटव और उसकी पत्नी गीता देवी में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया।
यह विवाद इतना बढ़कर झगड़े में बदल गया। इससे गुस्साई 30 वर्षीय गीता ने विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे वह अचेत हो गई। परिजन गंभीर अवस्था में गीता को लेकर अलवर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों के अनुसार गीता के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने बुधवार सुबह सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।