खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलसी शिक्षिका की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अलवर के तिजारा थाना अंतर्गत स्थानीय ग्राम शाहबाद में एक विवाहिता की खाना बनाते समय झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तिजारा थाना पुलिस के अनुसार तिजारा के शाहबाद निवासी नरेश सैनी की 35 वर्षीय पत्नी रेशमा सुबह बच्चों के लिए खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक कपड़ों मे आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।
जिसे उपचार के लिए अलवर के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। तिजारा थाने के एएसआई नेतराम सिंह ने बताया कि पति नरेश सैनी का शाहबाद मैं स्कूल है और वह वहां पढ़ाती थी। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।