कुदाल लेकर जाते हुए, वार करते हुए (इनसेट)
- फोटो : अमर उजाला
राजसमंद में लव जिहाद को लेकर हुई हत्या के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। किसी भी तरह की विषम परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जरूरी कदम उठाए हैं। सरकार नहीं चाहती कि मामले को लेकर कोई गंभीर स्थिति पैदा हो।
राजसमंद में बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में पड़ा है। लेकिन इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें शंभूलाल रैगर नामक व्यक्ति एक व्यक्ति को बेरहमी से धारधार हथियार से मार रहा है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने व्यवस्था चाक चौबंद कर दी। चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। मामले की मानिटरिंग पुलिस मुख्यालय से की जा रही है।