फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर में लव जिहाद के सामने आए मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य नाबालिग आरोपी को निरूद्ध किया है।
विज्ञापन


सीकर जिले के दांता रामगढ़ में पिछले दिनों एक नाबालिग छात्रा के पिता ने कस्बे के चार लोगों के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और उसका वीड़ियो बनाकर धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले के अनुसार इस क्षेत्र में समुदाय विशेष के लोग नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर उनका अश्लील वीड़ियों बना लेते है और और उसे सोशल  मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए एवं अन्य दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में मंगलवार को आरोपी राजा खान और रोशन खान को गिरफ्तार किया गया है। वही एक नाबालिग आरोपी को निरूद्ध किया गया है। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें