फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 की विवाहिता और 22 का प्रेमी, दोनों ने लगा दी कुएं में छलांग

Wed, 03 Jan 2018 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
अविवाहित युवक हिम्मत सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो बच्चों की मां ने आज 22 साल के अविवाहित युवक के साथ कुएं में छलांग लगा दी। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस मामले में महिला की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  
विज्ञापन


लव अफेयर में खुदकुशी का यह मामला राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ तहसील में बसई गांव का है। 35 वर्षीय मृतका सविता शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। सविता का गांव के ही 22 वर्षीय अविवाहित युवक हिम्मत सिंह से अफेयर चल रहा था। पिछले दो दिनों से यह प्रेमी युगल लापता चल रहा था। उनके परिजन तलाश में जुटे थे, लेकिन पता नहीं चला। 

आज सुबह स्थानीय ग्रामीण की नजर गांव के सूखे कुएं पर पड़ी तो अंदर एक महिला और युवक नजर आए। इसके बाद अन्य ग्रामीण और युवक और महिला के परिजन भी आ गए। सूचना मिलने पर नीमराणा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मशक्कत कर ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

कुएं पर आने जाने के दौरान बढ़ी नजदीकियां

love affair - फोटो : Demo pic
इनमें सविता की मौत हो चुकी थी। जबकि हिम्मत सिंह जिंदा था। उसकी हालत गंभीर होने से तत्काल बहरोड़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। नीमराणा थाना अधिकारी हितेश शर्मा ने कहा मामले की पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि हिम्मत सिंह का कुआं मृतका विवाहिता सविता के मकान के पास ही है।

कुएं पर आने जाने के दौरान सविता और हिम्मत सिंह के बीच नजदीकियां हुई और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। मृतका सविता का पति मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे है। नीमराणा पुलिस का कहना है कि हिम्मत सिंह के होश में आने पर उससे पूरा वाकये के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। तब मामले का पुख्ता खुलासा हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें