फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ती को लूटा और फिर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास

Wed, 27 Sep 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने बीती देर रात एक घर में घुसकर वहां सो रहे वृद्ध दंपत्ती पर हमला कर दिया। उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की और फिर उन पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इससे शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। 
विज्ञापन


यह वारदात हुई राजस्थान में धौलपुर जिले के गांव राजा का नगला में। जानकारी के मुताबिक राजा का नगला गांव में स्थानीय निवासी बुजुर्ग किरोड़ीलाल और उनकी पत्नी लौंगश्री बीती देर रात कमरे में सो रहे थे। देर रात को चार बदमाश जबरन घर में घुस गए।

बदमाशों ने मारपीट कर उन्हें  बंधक बना लिया। इसके बाद भी बदमाशों को बुजुर्ग दंपत्ती पर रहम नहीं आया और घर में रखा केरोसिन छिड़क की आग लगाने का प्रयास किया। प्लास्टिक का कट्टा जलाकर वृद्ध दंपत्ती पर फेंक दिया। इससे उनके शरीर का कुछ हिस्सा जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह इस तरह वारदात का पता चला

demo pic - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित दम्पत्ती के मुताबिक बदमाश घर में रखे करीब साढ़े 10 हजार रुपए समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

घटना का पता उस समय लगा जब आज सुबह दूधिया दूध देने पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और वृद्ध दंपति को सैपऊं स्थित चिकित्सालय पर पहुंचाया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर डिप्टी एसपी उपाधीक्षक मोहनलाल दादरवाल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें