फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप के अभियुक्त को आजीवन कारावास

Tue, 26 Sep 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court
विज्ञापन
पोक्सो मामलों की विशेष अदालत ने दलित नाबालिग लड़की से रेप करने वाले मोहम्मद अनीस को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सजा के साथ ही अदालत ने जयपुर के झोटवाड़ा निवासी मोहम्मद अनीस पर 67 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि पीड़िता और अभियुक्त आपस में पूर्व परिचित थे। 
विज्ञापन


अभियुक्त  25 मार्च 2013 की रात बैनाड़ रोड निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा पीड़िता को बहला-फुसला कर सिंधी कैंप ले आया। यहां से वह उसे बस में बैठाकर अलीगढ़ ले गया। अभियुक्त ने पीड़िता को दो माह तक किराए के कमरे में रखकर कई बार रेप किया। 
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अभियुक्त को 27 मई को गिरफ्तार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें