फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंशन में आए वकील ने पत्नी को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 26 Aug 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दर्शना
विज्ञापन
कानून के जानकार वकील पति ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। घायल पत्नी को पड़ोसियों ने अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया। इसके बाद पीड़ित पत्नी ने वकील पति के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई, इसके बाद वकील को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मामला अजमेर जिले के क्लाॅक टावर थाना क्षेत्र के डिग्गी बाजार इलाके में रहने वाली दर्शना नागर  का है।दर्शना ने बताया कि उसके पति मनोज नागर पेश से वकील है। पिछले छह माह से कुछ काम नहीं कर रहे। वह जैसे तैसे घर का खर्च चला रही है। आज जब उसके बच्चे स्कूल चले गए थे तभी उनकी गैरमौजूदगी में पति मनोज ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आस पड़ोसी बचाने आए तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। दर्शना ने बताया कि उसके पड़ोसी ही उसे लेकर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें