फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में जिला अस्पताल से 17 मोबाइल चोरी

Sat, 26 Aug 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सक्रिय चोरों ने शुक्रवार रात स्टांप विक्रेता सहित 17 लोगों के मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस से शिकायत की तो उन्हें टरका दिया गया। पीड़ित ने ऑनलाइन मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गैंग के सदस्य रात होते ही सक्रिय हो जाते हैं। मरीज या उसके तीमारदार की आंख लगते ही चार्जिंग पर लगा उसका मोबाइल पलक झपकते ही गायब हो जाता है। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलावरगंज निवासी स्टांप विक्रेता सुभाष चंद्र वर्मा की बेटी साक्षी वर्मा को बुखार से पीड़ित होने पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात चोरों ने चार्जिंग पर लगे सुभाष और साक्षी के मोबाइल चोरी कर लिए। रात तीन बजे जब सुभाष की आंख खुली तो देखा की दोनों मोबाइल गायब हैं। वह तुरंत अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी पर गए तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। सुभाष ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने अलग-अलग वार्डों से 15 अन्य रोगियों और उनके तीमारदारों के मोबाइल चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें