मदरसे में तालीम देने वाले एक टीचर के अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े होने का अहम खुलासा हुआ है।
राजस्थान में एसओजी ने पिछले दिनों अवैध हथियार तस्करी के मामले में चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में बड़ी कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक होटल में पकड़े गए इन आरोपियों के पास से 20 पिस्टल व रिवॉल्वर बरामद की गई थी। जिसे वे मध्यप्रदेश से खरीदकर लाए थे और यहां सप्लाई करने वाले थे।
तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की रही है। एसओजी सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अहम अहम खुलासा हुआ कि जब्त अवैध हथियारों की सप्लाई एक मदरसा टीचर को होनी थी। वह एक मदरसे में बच्चों को तालीम देता है और मूलत:प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
एसओजी की गिरफ्त में आए आरोपी फिरोज, इरफान व सद्दाम पांच दिन के रिमांड पर चल रहे है। उन्हें कल ही जयपुर लाया गया। यहां पूछताछ में सामने आया कि ये हथियार इस मदरसा टीचर ने मंगवाए थे। इससे पहले भी वो पांच पिस्टल मंगवा चुका है।
कार्रवाई की भनक लगी, फरार हुआ मदरसा टीचर
होटल से बरामद हथियार
- फोटो : Vishnu Sharma
एसओजी ने मदरसा टीचर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसे कार्रवाई की भनक लग गई और वह फरार हो गया। एसओजी ने चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा सहित कई अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
एसओजी जांच कर रही है कि मदरसा टीचर ने हथियार क्यों मंगवाए और क्या उसके मंसूबे थे। इस गिरोह में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।