फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के साथ करता था ऐसा जुर्म, पकड़ा गया 'कन्हैया'

Wed, 17 Jan 2018 08:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में कन्हैया पांचाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक बुजुर्ग की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फेंक लूटपाट करने वाले नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राजस्थान के कोटा जिले में कोतवाली इलाके में हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक राजेश मेश्राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्हैयालाल पांचाल है। वह रामगंज मंडी का रहने वाला है। इससे पहले वह कोटा में भीमगंजमंडी, विज्ञान नगर थाना इलाकों और जयपुर में भी लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी के निशाने पर बुजुर्ग महिलाएं रहती थी। 

पिछले दिनों आरोपी कन्हैया सरेराह बुजुर्ग महिला सुशीला मित्तल की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उनकी चेन लूटकर ले गया था। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें आरोपी का हुलिया कैद सामने आया। इसके बाद रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें