फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बनने कोचिंग सिटी आया था ये छात्र, पुलिस को इस हाल में मिला

Thu, 04 Jan 2018 06:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
चंबल नदी में गोताखोर और इनसेट में मृतक छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वह बिहार से डॉक्टर बनने के लिए कोचिंग सिटी में मेडिकल की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान सात दिन पहले वह अचानक कहीं गायब हो गया। पुलिस उसकी तलाश ही कर रही थी कि आज उसकी जानकारी पुलिस को मिली। इस पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह भी हैरान रह गई।
विज्ञापन


मामला राजस्थान में कोचिंग सिटी के नाम से विख्यात कोटा जिले का है। यहां पिछले 28 दिसंबर से लापता छात्र अनुराग भारती का शव आज चंबल नदी में हैंगिंग ब्रिज के पास भंवर कुंज की कराइयों में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस और परिजन छात्र अनुराग भारती को तलाश रहे थे, इसी बीच उसका शव आज नदी से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कमरे से मिली थी नशे की वस्तुएं

मृतक छात्र का शव - फोटो : amar ujala
शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके कपड़े की जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इस पर अपने बेटे को इस हाल में देखकर परिजन भी बिलख पड़े।

पुलिस को छात्र के कमरे से कुछ नशें की वस्तुएं भी बरामद हुई थी। ऐसे में आशंका ये भी जताई जा रही है कि छात्र नशे की लत में जकड़ा हुआ था। मृतक छात्र अनुराग बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला था, जो कोटा में तलवंडी इलाके के एक हाॅस्टल में रहकर निजी कोचिंग संस्थान से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। फिलहाल जवाहर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें