फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को गन प्वॉइंट पर रख, युवती को उठा ले गए नकाबपोश

Sat, 16 Sep 2017 02:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
kidnap
विज्ञापन
भाई के साथ जा रही युवती का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने भाई को गन प्वॉइंट पर लिया और युवती को अगवा कर लिया।  
विज्ञापन


मामला भरतपुर का है। भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में 20 साल की युवती अपने भाई के साथ अस्पताल जा रही थी। इसी बीच जीप सवार कुछ युवक उनके पास आए। उन्होंने युवती के भाई और उसको बीच रास्ते में रोका। इसके बाद  जीप सवार एक युवक ने युवती के भाई को गन प्वाइंट पर लिया और युवती का हाथ खींचकर उसे जबरन जीप में बैठा लिया। अपहरण करने वाले युवक 
नकाब पहने हुए थे।  युवती के अपहरण के इस मामले को लेकर उच्चैन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

 
विज्ञापन

पुलिस ने पहले टाला और फिर...

kidnap demp pic
परिजनों का आरोप है कि अपहरण की सूचना को स्थानीय पुलिस ने गंभीर नहीं लिया। बाद में जब इस संबंध में उच्चाधिकारियों को शिकायत की तो पुलिस ने शुक्रवार देर रात मामला दर्ज कर लिया। 

युवती के परिजनों ने दो युवकों पर शंका व्यक्त करते हुए नामजद मामला दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। अपहरण के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें