फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का कनेक्शन देने की एवज में मांगे 2000 रुपए, एसीबी ने धरा

Thu, 09 Nov 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज कार्रवाई करते हुए जेवीवीएनएल में कार्यरत हेल्पर शानू एवं हेल्पर इकबाल हुसैन को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी बारां, राजस्थान की टीम ने की।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि परिवादी राजेंद्र गुर्जर ने एसीबी में शिकायत दी कि उसके बिजली के कनेक्शन जोड़ने के लिए किशनगंज कार्यालय जिला बारां में आवेदन किया था। वहां पदस्थापित हेल्पर शानू एवं इकबाल हुसैन ने कनेक्शन की एवज में राजेंद्र गुर्जर से 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

तब बारां एसीबी के एएसपी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद आज हेल्पर सोनू एवं इकबाल हुसैन को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें