फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर को देशी कट्टा दिखाकर लूटा था सोना, तीन ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
तीन ईनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक ज्वैलर को देशी कट्टा दिखाकर सोने के आभूषण व नकदी लूटने की वारदात में शामिल तीन ईनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल व लूटा गया करीब 70 ग्राम सोना और नकदी बरामद की है। इसी वारदात में शामिल दो बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजस्थान के अलवर जिले में ततारपुर थाना पुलिस ने आज की है। थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र कुमार,  बलजीत उर्फ बिल्लू और त्रिलोक सिंह है। ततारपुर निवासी सुनार बालकृष्ण सोनी कुछ दिनों पहले अपनी ज्वैलर की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी हथियारबंद पांच बदमाश आए। उन्होंने देशी कट्टे की बट से ज्वैलर बालकृष्ण पर हमला कर दिया और उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद ज्वैलर के बैग में रखे करीब ढाई लाख रुपये तथा 70 ग्राम सोना लूटकर भाग निकले।

पुलिस के मुताबिक गिरोह में शामिल कादर नंगला थाना ततारपुर निवासी आरोपी अंग्रेज सिंह ने अन्य बदमाशों को अपने घर पर बुलाया था। जहां लूट की साजिश व रणनीति तैयार की गई। इसके बाद रैकी की गई और फिर गिरोह में शामिल शैलेन्द्र सिंह, त्रिलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह और बलजीत सिंह ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें