फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर आएगा मैसेज, इधर से नहीं जाए क्योंकि...

Sun, 18 Jun 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ट्रेफिक मोबाइल एमएमएस अलर्ट सेवा शुरु - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर ट्रेफिक  पुलिस ने शहर की ट्रेफिक स्थिति की जानकारी देने वाली मैसेज सर्विस ट्रेफिक अलर्ट को फिर से शुरु कर दिया है। 
विज्ञापन


मोबाइल पर मैसेज के जरिए ट्रेफिक अलर्ट से शहरवासियों को फिर से यातायात की स्थिति का पता चल सकेगा। ताकि किसी रुट या बाजार में ट्रेफिक जाम की स्थिति में वह अपना रुट बदल सके। 
जयपुर पुलिस यातायात उपायुक्त लवली कटियार ने यह निर्णय लेते हुए बताया कि यातायात पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा के लिए मोबाईल पर एसएमएस अलर्ट सुविधा फिर से शुरु की जा रही है। इसके अंतर्गत यातायात पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा शहर की सड़कों पर यातायात के दवाब एवं दवाब के कारण, वैकल्पिक मार्ग की सूचना, यातायात के सामान्य होने की स्थिति, ट्रैफिक डाईवर्जन इत्यादि की सूचना जनता को मोबाईल मैसेज द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यातायात पुलिस की इस सुविधा की विगत समय में आमजन द्वारा सराहना की गई। यह सुविधा कुछ समय से तकनीकी कारण से बन्द थी इसलिए आमजन की सुविधा को देखते हुए यह एसएमएस अलर्ट सेवा फिर से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजन को इस सुविधा से जुडने के लिए अपने मोबाईल से आरजे टीपी एसयूबी टाईप कर 51969 पर एसएमएस करना होगा। उसके बाद सब्सक्राइबर  यातायात पुलिस की एसएमएस अलर्ट सर्विस से जुड जाएगा एवं सब्सक्राइबर को उसके मोबाईल में शहर मे यातायात की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी व यूजर को अपने गन्तव्य स्थान के मार्ग का चयन कर असुविधा से बच पाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें