फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- 17-17-55

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़/जामताली। टेंपो चालक पर हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोपालपुर सई पुल पर जाम लगा दिया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरकला निवासी भूपेंद्र सिंह टेंपो चालक है। शनिवार को वह जेल रोड पर सवारी लेने के लिए खड़ा था। इसी बीच अठेठी के तीन युवक उसकी टेंपो में बैठ गए और उससे चलने के लिए कहा। उसने जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक दूसरी टेंपो से चले गए। देर शाम गोपालपुर सई पुल के पास तीनों युवकों ने सवारी लेकर जामताली जा रहे टेंपो चालक भूपेंद्र सिंह को रोक लिया और उसे जमकर पीटा। जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में भूपेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। टेंपो चालक की पिटाई के विरोध में रविवार सुबह आठ बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके चलते दो घंटे तक जामताली- जेल तिराहे पर जाम लगा रहा। रोड जाम करने की खबर दिलीपपुर पुलिस को हुई। आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वे मामला समझने के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी का वादा किया। फिर भी ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वे ग्रामीणों का पक्ष सुनकर कार्रवाई का भरोसा दिए। इसके बाद लगभग साढ़े दस बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

कहीं पुलिस की लापरवाही न पड़ जाए भारी
कंधई पुलिस की लापरवाही कहीं लोगों पर भारी न पड़ जाए। दिलीपपुर से लेकर गोपालपुर तक का क्षेत्र अतिसंवेदनशील है। इस इलाके में घटित छोटी घटनाएं भी कभी-कभी बड़े बवाल का रूप धारण कर लेती हैं। जिस तरह शुक्रवार को बीस रुपये के लिए हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती तो जाम लग गया। उसी तरह टेंपो चालक की पिटाई के मामले में भी कंधई पुलिस लापरवाह बनी रही। यदि समय पर हमलावरों की गिरफ्तारी हो जाती तो शायद पुल पर गर्मी में लोगों को जाम में न तड़पना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन



टेंपो चालक की पिटाई पर बिफरे लोग
आक्रोशित ग्रामीणों ने गोपालपुर में सड़क किया जाम
पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा, तब सामान्य हुआ आना-जाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें