फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, नकदी लूटने की कोशिश

Mon, 08 Jan 2018 07:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
घटनास्थल के पास पूछताछ करते एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजधानी में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने आज दिनदहाड़े सरस डेयरी के कलेक्शन एजेंट गोली मारकर हत्या कर दी गई। हथियारबंद बदमाशों ने एजेंट के पास रखा नकदी भरा बैग लूटने की नियत से वारदात को अंजाम दिया, लेकिन कलेक्शन एजेंट के हौंसले के सामने सफल नहीं हो सके। इससे बैग में रखे करीब आठ लाख रुपए बच गए।
विज्ञापन


वारदात से घटनास्थल के आसपास हड़कंप मच गया। वहीं, गंभीर हालत में गोली लगने से घायल एजेंट को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार वारदात में गंभीर घायल ओमप्रकाश शर्मा है।

वह सरस डेयरी का केश कलेक्शन करने का काम करता है। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सोढाला इलाके की नंदपुरी कॉलोनी में डेयरी बूथ से कैश कलेक्शन कर बाइक से लौट रहा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाश पीछा करते हुए नजदीक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने हिम्मत दिखाते हुए बैग नहीं छोड़ा

loot - फोटो : Demo pic
नंदपुरी की गली नंबर 8 में एक प्लॉट के सामने मुंह पर स्कार्फ लपेट रखे बदमाशों ने ओमप्रकाश को रोका। उससे नकदी भरा बैग लूटने की कोशिश की, लेकिन ओमप्रकाश ने हिम्मत दिखाते हुए बैग नहीं छोड़ा और मदद के लिए चिल्लाने लगा। इस पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। फायरिंग से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

लोगों के इकट्ठा होने पर बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी, सोढाला थानाप्रभारी सुनील प्रसाद मौके पर पहुंचे। इससे पहले गंभीर घायल ओमप्रकाश को एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में पहुंचाया गया। जहां ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। 

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार, डीसीपी क्राइम विकास कुमार भी मौके पर पहुंच गए। स्पेशल टीमें गठित कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें