फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत विवाद के बीच JLF शुरू, पहली बार हुड़दंगियों को पहचानेंगे स्पेशल कैमरे

Thu, 25 Jan 2018 07:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
जेएलएफ में ब्रीफिंग करते कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फिल्म 'पद्मावत' के विरोध और हंगामेदार प्रदर्शनों के बीच साहित्य के महाकुंभ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का शानदार आगाज हो गया है। जेएलएफ में एहतियात के तौर पर पहली बार फेस रिकॉग्नेशन कैमरे लगाए गए हैं। ताकि हुड़दंगियों पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन


श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नरेट की पुलिस ज्यादा सतर्क है। जयपुर के डिग्गी पैलेस में आज से पांच दिवसीय जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 11वें संस्करण का आगाज हुआ। साहित्य का यह महाकुंभ 29 दिसंबर तक चलने वाला है।

जिसमें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी आने वाले हैं। इससे पहले ही राजपूत करणी सेना के लोकेंद्र सिंह कालवी, महिपाल सिंह मकराणा व सुखदेव सिंह  गोगामेड़ी समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने जेएलएफ में प्रसून जोशी के यहां आने का विरोध करते हुए धमकियां दी थी। जिसके बाद यहां हुड़दंगियों को पहचानने के लिए फेस रिकॉग्नेशन कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरएसी की दो कंंपनियां, स्पेशल कमांडो तैनात

सैकड़ों की संख्या में पुलिस फोर्स - फोटो : Vishnu Sharma
करणी सेना के विरोध-प्रदर्शन और गुंडागर्दी की आशंका के चलते जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक—चौबंद की है। यहां मुख्य गेट और जेएलएफ परिसर में स्पेशल फेस रिकॉग्नेशन कैमरे लगाए हैं। इसकी जद में आते ही कैमरे इन चिन्हित लोगों को पहचान लेंगे और पुलिस उन्हें जेएलएफ में प्रवेश करने से रोक सकेगी।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लिटरेचर फेस्टिवल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएसी की दो कंंपनियां तैनात की गई है। इसके अलावा इमरजेंसी रेस्पांस टीम के स्पेशल ट्रेंड कमांडो चप्पे—चप्पे पर लगाए गए हैं।

इसके अलावा खुद कमिश्नरेट के पुलिस उच्चाधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस आयोजन में देश—विदेश के ख्यातनाम साहित्यकार, आर्टिस्ट और कला जगत की शख्सियतें हिस्सा लेने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें