फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत व श्रीलंका क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा, दो गिरफ्तार 

Mon, 18 Dec 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत व श्रीलंका क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों सटोरियों के कब्जे से पुलिस ने लेपटाॅप,टीवी मशीनों के अलावा क्रिकेट सट्टे के करीब 34 लाख रुपए के हिसाब का विवरण जब्त किया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के मालवीय नगर थाना पुलिस ने की। डीसीपी (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि विजय कुमार झुमरानी उम्र 54 साल निवासी अफोर्डेबल काॅलोनी, आॅल्ड गत्ता फैक्ट्री थाना उद्योग नगर, कोटा हाल किरायेदार मालवीय नगर और दूसरा आरोपी अजीत सोहल उम्र 31 साल निवासी खाई रोड, नयापुरा कोटा हाल किरायेदार  मालवीय नगर, जयपुर है। 

भारत व श्रीलंका क्रिकेट मैच के दौरान मालवीय नगर सैक्टर नंबर 3 में सट्टे चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर एसीपी मालवीय नगर राजवीर सिंह के निर्देशन में मालवीय नगर थाने की पुलिस टीम ने सर्च वारण्ट के साथ सेक्टर नं 3 में घेराबंदी कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को धरदबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे शहर में मौजूद बॉस से जुड़कर करता है सट्टा

क्रिकेट - फोटो : Demo pic
पुलिस ने मौके से लेपटाॅप, टीवी मशीनों और क्रिकेट के करीब 34 लाख रुपए का हिसाब पर्ची जब्त की है। एसीपी राजवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी विजय कुमार क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाला कोटा का बड़ा बुकी है।

वह जयपुर शहर में फ्लैट में रहकर कोटा में विज्ञान नगर निवासी अपने बॉस संदीप वर्मा से जुड़कर खाईवाली करता है। आरोपी सटोरिए विजय झुमरानी के प्रदेश में सम्पर्कों की जांच की जा रही है। जयपुर पुलिस ने कोटा पुलिस से संपर्क कर इनके ठिकानों की जानकारी देकर कार्रवाई के लिए जानकारी उपलब्ध करवाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें