फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया जयपुर बम ब्लास्ट का गुनाहगार आतंकी जुनैद

Wed, 14 Feb 2018 05:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आतंकी जुनैद उर्फ आरिज - फोटो : File photo
विज्ञापन

जयपुर बम ब्लास्ट का गुनाहगार मोस्ट वांटेड आतंकी जुनैद उर्फ आरिज आज इंडो-नेपाल बार्डर से पकड़ा गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की।

विज्ञापन


आतंकी जुनैद वर्ष 2008 में दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर में शामिल था। उसके सिर पर 15 लाख रुपयों का ईनाम घोषित था। यही नहीं, जयपुर बम ब्लास्ट केस में भी वह राजस्थान एटीएस का वांटेड है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुआ आतंकी जुनैद मूल रुप से उत्तरप्रदेश में आजमगढ़ के रहने वाला है। वह इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ है। इस आतंकी पर एनआईए ने 10 लाख और दिल्ली पुलिस ने 5 लाख रुपयों का ईनाम रखा था।

विज्ञापन

जयपुर में 6 जगह हुए थे 8 बम ब्लास्ट

जयपुर बम ब्लास्ट फाईल फोटो - फोटो : File photo
जानकारी के अनुसार आतंकी जुनैद दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर के वक्त गच्चा देकर भागने में कामयाब हो गया था। तब से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंकी जुनैद की तलाश थी।

सूत्रों के मुताबिक बाटला एनकाउंटर के बाद आतंकी जुनैद वर्ष 2008 में हुए देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर बम ब्लास्ट और इसके अलावा अहमदाबाद, उत्तरप्रदेश में हुए बम धमाकों में नामजद किया गया था।

13 मई 2008 को जयपुर में छह जगहों पर हुए आठ बम ब्लास्ट में 75 से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। सैंकड़ों लोग घायल हो गए थे। तब दर्ज मुदकमों में राजस्थान एटीएस ने आतंकी जुनेद को भी नामजद किया था।
विज्ञापन

राजस्थान एटीएस की स्पेशल टीम भी आजमगढ़ और दिल्ली पहुंची

terrorist - फोटो : Demo pic
वहीं, यह जानकारी भी सामने आई है कि आतंकी जुनैद के इंडो नेपाल बॉर्डर पर ट्रेक होने की अहम जानकारी मिलने के बाद से राजस्थान एटीएस की स्पेशल टीम भी आजमगढ़ में डेरा डाले हुए थी। वहीं, जुनैद की गिरफ्तारी के बाद एटीएस की एक और टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। जहां अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जुनैद से पूछताछ की जाएगी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी तौकीर को भी गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भी राजस्थान एटीएस ने मुकदमा दर्ज किया था। आतंकी तौकीर पर आरोप था कि उसने राजस्थान में इंडियन मुजाहिदीन के लिए फंड इकट्ठा करने और स्लीपर सेल तैयार करने का काम किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें