फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट जारी, बार्डर से सिटी तक इंटेलिजेंस सतर्क

Thu, 03 Aug 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
alert - फोटो : File photo
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। इंटेलिजेंस व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अब सीमावर्ती इलाकों में इंटरनेशनल बॉर्डर से लेकर प्रमुख शहरों में संवेदनशील जगहों पर चौकस निगाहें काम कर रही हैं।
विज्ञापन



राजस्थान में जारी अलर्ट के तहत बॉर्डर पर घुसपैठ की आशंका को लेकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। वहीं, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व अन्य जगहों पर यात्रियों के सामानों की तलाशी के अलावा संदिग्ध लोगों को लेकर निगरानी रखी जा रही है।

साथ ही, सुरक्षा एजेंसियों ने प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए मेट्रो स्टेशन, शॉपिंग मॉल्स, बसस्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल्स के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के सबसे प्रमुख शहर जयपुर, उदयपुर, जोधपुर एयरपोर्ट पर खास नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सीमावर्ती जिलों बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर व जैसलमेर में बीएसएफ व स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना के द्वारा कश्मीर में सीमापार से आने वाले आतंकियों के खिलाफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इससे बौखलाहट में आतंकी किसी भी तरह अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें