फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चल रही थी खुदाई, मिट्टी ढही और यूं जिंदा दफन हो गए दो भाई 

Tue, 10 Oct 2017 02:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
भाईयों की मौत से घर में कोहराम - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
घर से खेत में काम करने निकले दो भाई अब दोबारा घर नहीं लौट सकेंगे।खेत में  खुदाई के वक्त भरभराकर मिट्टी ढह गई। इससे दोनों भाई जिंदा ही दफन हो गए। 
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान में सीकर जिले के दांतारामगढ़ कस्बे का। यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर खारिया की धाणी में रहने वाला अशोक कुमार और नानू राम आज अपने खेत में मिट्टी खोदने का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक  मिट्टी ढह गई। जिसके कारण दोनों उसमें दब गए।

इसका पता चलने पर खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर मदद करने दौड़कर पहुंचे। दोनों युवकों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दोनों युवकों को अचेतावस्था में नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों मजदूर युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में मरने वाले अशोक कुमार और नानूराम आपस में नजदीकी रिश्तेदार थे। मृतक अशोक कुमार, नानूराम की बुआ का बेटा था। हादसे में दोनों भाईयों की मौत से घर में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें