फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी ने ली रिश्वत 

Tue, 07 Nov 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल टीम ने आज एक और कार्रवाई करते हुए पटवारी हरी प्रसाद चौबीसा को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।  आरोपी ने एक व्यक्ति से नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि परिवादी हेमंत सालवी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके एग्रीकल्चर प्लॉट का नामांतरण खोलने की एवज में पटवार हल्का कलड़वास, तहसील गिर्वा, उदयपुर में कार्यरत पटवारी हरी प्रसाद चौबीसा दो हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा हैं।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एएसपी स्पेशल यूनिट उदयपुर सुरेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद आज पटवारी हरिप्रसाद चौबीसा को परिवादी हेमंत सालवी से दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें