ऊना। पुलिस थाना के तहत गांव में नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया। गंभीर हालत में पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ऊना निवासी एक 13 वर्षीय नाबालिग ने सोमवार देर सायं किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया।
नाबालिग ने जहर किन कारणों से खाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।