सीकर पुलिस ने आज शाम सदर थाना इलाके के नेतड़वास गांव में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों से बड़ी मात्रा में नकली शराब और विभिन्न कम्पनियों के लेबल भी बरामद किए है। सीकर एएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि नेतड़वास की ढाणी में एक नकली शराब बनाने की फैक्टरी की सूचना पर कार्रवाई की गई। अवैध फैक्टरी में विभिन्न प्रकार के शराब के ब्रांड बनाए जा रहे थे। एक खेत में स्थित मकान में इस गौरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर नेतड़वास निवासी डेडराज जाट, नागवा निवासी श्रीपाल जाट और विकास सैन को गिरफ्तार किया है।
यहां से 250 लीटर शराब, 100 लीटर स्पिरिट और खाली बोतलें, पैकिंग मशीन, विभिन्न कम्पनियों के शराब के लेबल जब्त किए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।