फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की हनीप्रीत को पकड़ने गई पुलिस, हाथ लगी ये 'राजदार'

Thu, 21 Sep 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Honeypreet Insan
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की खास राजदार हनीप्रीत की लोकेशन को लेकर आज एकबार फिर दिनभर नाटकीय घटनाक्रम चला। पुलिस को हनीप्रीत के बारे में जानकारी मिली तो हरियाणा पुलिस ने डेरे और स्कूल को घेर लिया। बाद में पुलिस के हाथ जो महिला लगी वो हनीप्रीत नहीं बल्कि जसमीत थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को हनीप्रीत के राजस्थान में होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और राजस्थान के श्रीगंगानगर में हनीप्रीत की तलाशी का अभियान शुरू कर दिया गया। श्रीगंगानगर स्थित गुरुसर मोडिया गांव में राम रहीम का डेरा स्थित है। डेरे के एक बालिका विद्यालय में हनीप्रीत के छिपे होने की सूचना थी।

इसके बाद तीन थानों की पुलिस को मौके पर लगा दिया गया। पुलिस ने स्कूल घेर लिया गया और फिर सर्च शुरू हुआ। सर्च में पुलिस को एक महिला हाथ लगी लेकिन वो हनीप्रीत नहीं थी।
विज्ञापन



 
Trending Videos

जसमीत है राजदार का नाम

Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक इस महिला का नाम हनीप्रीत नहीं बल्कि जसमीत है। इसके बाद हर तरफ चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूत्रों का कहना है कि जसमीत ही वह महिला है जो हनीप्रीत की खास राजदार है।

फिर यह भी कहा गया कि हनीप्रीत पहले यहीं मौजूद थी, बाद में जसमीत को स्कूल से डेरे में ले जाकर हनीप्रीत को गायब कर दिया गया। हांलाकि बाद में ये सभी अफवाहें ही निकलीं। यह जरूर सामने आया कि जसमीत डेरे के स्कूल में व्याख्याता के तौर पर काम कर रही है। यहां पुलिस ने जसमीत से पूछताछ भी की, लेकिन हनीप्रीत का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
 
विज्ञापन

नेपाल में भी आई थी नजर

गौरतलब है कि इससे पहले खबरें आई थी कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को काठमांडू से करीब 60 किलोमीटर दूर देखा गया था। राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार हुए राम रहीम के करीबी प्रदीप गोयल ने जानकारी दी थी कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है।

जिसके बाद हरियाणा पुलिस को अपने सूत्रों से यह जानकारी हासिल हुई कि हनीप्रीत को नेपाल में देखा गया है। हनीप्रीत की फोटो जब स्थानीय लोगों को दिखाई गई तो दो लोगों ने बताया है कि बीते दो ​सितंबर तक हनीप्रीत उनके नजदीक ​के मकान में ही थी, लेकिन उसके बाद से वह गायब है।

वहीं कुछ लोगों ने हनीप्रीत को काठमांडू के नजदी​क स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुर्के में भी देखा। पुलिस के अनुसार हनीप्रीत ने अपना हुलिया पूरी तरह बदल ​लिया है। वह नेपाल में ​​निजी कार में नहीं, बल्कि टैक्सी में घूमती नजर आई।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें