फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपाल एनकाउंटर: घायल कमांडो से मिलने अस्पताल पहुंचे गृहमंत्री

Tue, 27 Jun 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
एनकाउंटर में घायल कमांडो सोहन सिंह - फोटो : File photo
विज्ञापन
चुरु जिले के मालासर में शनिवार रात को गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर में गोली लगने से गंभीर घायल हुए एसओजी के कमांडो सोहन सिंह तंवर से मिलने प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया मंगलवार देर शाम को एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन


गृहमंत्री कटारिया ने सोहन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उसकी जाबांजी की तारीफ की। सोहन सिंह की कुशलक्षेम पूछकर उसके शीघ्र ही स्वस्थ्य होने की कामना की। साथ ही, डॉक्टरों से बातचीत कर बेहतर उपचार और देखरेख करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी योगेश दाधीच समेत आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ट्रोमा सेंटर के नोडल प्रभारी डॉक्टर गिरधर गोयल समेत अन्य डॉक्टर भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि शनिवार रात को कमांडों सोहन सिंह तंवर ने दिलेरी और जाबांजी दिखाते हुए ही आनंदपाल के सिर में गोली मारकर उसे ढेर कर दिया था। इस दौरान आनंदपाल की गोली भी सोहन सिंह के कूल्हे की तरफ गोली लग गई थी। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस वजह से मंगलवार को होने वाले आॅपरेशन को भी डॉक्टरों ने टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें