फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराटीचर्स व शिक्षाकर्मी को तृतीय श्रेणी अध्यापक के बराबर वेतन क्यों नहीं - हाईकोर्ट

Tue, 13 Jun 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव, पंचायती राज सचिव और शिक्षा निदेशक सहित अन्य को नोटिस जारी कर पूछा है कि पेराटीचर्स, शिक्षाकर्मी और मदरसा टीचर्स को तृतीय श्रेणी अध्यापक के समान वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


न्यायाधीश वीएस सिराधना की एकलपीठ ने यह आदेश कौशल्या नागदा की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि याचिककर्ता दस सालों की अवधि से अधिक समय से पेराटीचर, शिक्षाकर्मी व मदरसा टीचर पद पर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद न तो उन्हें नियमित किया जा रहा है और न ही तृतीय श्रेणी अध्यापक के समान वेतन दिया जा रहा है। याचिका में कहा गया कि समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें