आमजन से पुलिस का बेहतर तालमेल हो। आमजन में विश्वास और अच्छा जनसंवाद हो तो अपराधियों की धरपकड़ में पब्लिक भी पुलिस का सहयोग करती है। इसी सहयोग के चलते एक शातिर बालअपचारी लुटेरा महज पांच घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
यह मामला है राजधानी जयपुर के खोनागोरियान थाना इलाके की। जहां सेक्टर 7, इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा में एक शातिर बाल अपचारी आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर एक आॅटोरिक्शा सवार से चार हजार रुपए लूटकर भाग निकला।
कमिश्नरेट में जिला पूर्व के एडिशनल डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि शातिर नाबालिग ने कॉलेज छात्र बनकर एक आॅटोरिक्शा सवार को रुकवाया। फिर किराया नहीं होने की बात कहते हुए लिफ्ट मांगी। तब आॅटोरिक्शा ड्राइवर ने सहानुभूति दिखाते हुए आरोपी बालअपचारी को आॅटो में बैठा लिया।
जेब में रखे रुपए लूटकर भाग निकला
police public
- फोटो : Demo pic
मौका पाकर सेक्टर 7 में सूनसान जगह बदमाश ने आॅटोरिक्शा रुकवाया और चालक की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर जेब में रखे रुपए लूटकर भाग निकला। सूचना मिलने पर खोनागोरियान थानाप्रभारी इंद्राज मारोडिया तत्काल मौके पर पहुंचे।
पीड़ित से पूछताछ में सामने आए लुटेरे के हुलिए के आधार पर स्पेशल टीम के कांस्टेबल सुभाष और हरुराम ने स्थानीय लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटाई। इससे पुलिस को लुटेरे के बारे में अहम जानकारी मिली ओर उसे संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ लिया। इसके बाद लूट के वक्त पहने कपड़े, नकदी व अन्य सामान बरामद कर लिया।