फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब लगने के बाद पहली बार परिजनों से दूर रही युवती ने उठाया ये कदम

Wed, 19 Jul 2017 04:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बैंक में जॉब लगने के बाद एक यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग ले रही युवती ने हॉस्टल के कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन


युवती को फंदे से लटकता देखकर हॉस्टलकर्मियों ने उसे नीचे उतार कर जान बचा ली। इसके बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल युवती की हालत स्थिर है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है। जयपुर कमिश्नरेट के बगरु थाना पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय युवती आंध्रप्रदेश की रहने वाली है। हाल ही में उसका एक बैंक में चयन हुआ था। इसके बाद पिछले माह उसे ट्रेनिंग के लिए अजमेर रोड पर  मणिपाल यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग पर भेजा गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

लम्बे समय तक कभी परिजनों से अलग नहीं रही

Demo pic - फोटो : google
कल शाम को करीब पांच बजे युवती कॉलेज से हॉस्टल में स्थित कमरे पर लौटी। इसके बाद उसने चुन्नी से फंदा लगाने का प्रयास किया। युवती के जल्दी लौटने के कारण हॉस्टल वार्डन उसके कमरे पर पहुंचा। तब दरवाजा भीतर से बंद मिला। खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो वार्डन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी सूचना दी। 

सूचना पर बगरू थाना पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो युवती के गले में चुन्नी बंधी हुई थी और वह पंखे से फंदा लगाने का प्रयास कर रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने बताया कि वह लम्बे समय तक कभी परिजनों से अलग नहीं रही। इससे वह डिप्रेशन में आ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें