फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर का एनकाउंटर : इन जिलों में अगले 48 घंटे इंटरनेट सेवा बंद

Fri, 30 Jun 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बंद। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गैंगस्टर के एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गए है। इन्हें रोकने के लिए दो जिलों में आज 48 घंटे के लिए इंटरनेट पर बैन लगा दिया है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर को सात दिन पूरे होने को है, लेकिन उसको लेकर चल रहा बवाल थम नहीं रहा है। उसका अंतिम संस्कार पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। सोशल मीडिया पर भी इस एनकाउंटर और आनंदपाल को लेकर फर्जी सूचनाएं दी जारी है। 

इन अफवाहों को रोकने के इरादे से नागौर और चूरू जिले में शुक्रवार से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। इस संबंध में नागौर कलेक्टर कुमारपाल गौतम और चूरू कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर को आदेश जारी किए। जानकारी के अनुसार चूरू में इंटरनेट सेवा बंद का आदेश आज दोपहर एक बजे से और नागौर में शाम पांच बजे से प्रभावी हो गया है। ये आदेश अगले 48 घंटे तक लागू रहेंगेे। 
विज्ञापन


इससे पहले इन जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने जिला प्रशासन को बताया गया था कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर अनेक प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही है। ये कानून व्यवस्था को प्रभावित कर साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। इस पर चुरू और नागौर के जिला कलेक्टरों ने अपने जिले की सीमाओं में इंटरनेट सेवा बंद करने की निषेधाज्ञा जारी कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें