फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप, खेत से घर लौट रही थी

Sat, 12 Aug 2017 08:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
खेत से घर लौट रही एक युवती का दो युवकों द्वारा अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


सीकर जिले के सदर थाना में एक युवती ने अपने ही गांव के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती ने आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार शाम खेत से अपने घर आ रही थी। तभी गांव के रहने वाले शरीफ और मनरूप उसे जबरन बाइक पर बैठा कर ले गए और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उसे छोड़ कर फरार हो गए। जैसे-तैसे पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हई घटना कीजानकारी दी। 

इसके बाद पीड़िता ने सदर थाने में शरीफ और मनरूप में खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें