फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल व्यवसायी से मांगी 20 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल व्यवसायी से मांगी 20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

0 मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस
0 दो महीने पहले भी फोन से मिली थी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवचरण लाल रोड पर स्थित होटल अनुराग के मालिक विजय कुमार केसरवानी को कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

विजय के मोबाइल पर दो दिन पहले किसी की कॉल आई। उसने सीधे कहा, ‘तुम बहुत कमा रहे हो। 20 लाख रुपये का इंतजाम कर जल्द से जल्द बताओ। पैसे का इंतजाम नहीं हुआ या फिर पुलिस के पास गए तो जान से हाथ धो बैठोगे’। विजय ने इसकी जानकारी इंस्पेक्टर कोतवाली को दी। रंगदारी मांगने वाले ने अपना नाम नहीं बताया था। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। विजय ने बताया कि जून में भी उनके मोबाइल पर कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी। हालांकि, उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। दोबारा फिर कॉल आई तो लगा गंभीर बात है। सीओ प्रथम शिवराज ने बताया मोबाइल नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। कॉल डीटेल्स निकाली जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी इस मामले के खुलासे में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें