फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरियर देने के लिए बेल बजाई और फिर गर्भवती से गैंगरेप

Fri, 18 Aug 2017 09:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
अलवर जिले के भिवाड़ी में फूलबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाई प्रोफाइल माने जाने वाली एक होम सोसायटी के एक फ्लैट में गर्भवती महिला से गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने आज अपने पति के घर लौटने के बाद भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी कुरियर डिलीवरी करने के बहाने फ्लैट में घुसे और महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। इसके बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आज सुबह उसके पति काम से बाहर निकले थे। इसके बाद करीब 10 बजे उसके फ्लैट पर दो युवकों ने बेल बजाई और कुरियर लेने के लिए आवाज लगाकर बुलाया। उसने जैसे ही फ्लैट का गेट खोला तो दोनों युवक जबरदस्ती फ्लैट में घुस आए और उसके मुंह मे कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

rape
पीडिता का पति हरियाणा के बावल में स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है। पीड़िता ने शाम को पति के घर लौटने के बाद उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है और घटना स्थल का जायजा लिया। अब आसपास के इलाकों में युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
 
भिवाड़ी डीएसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि सात महीने की गर्भवती महिला ने गैंग रेप का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोसायटी में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार संदिग्धों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें